पठाकरका में श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

बंगरा (झांसी) । आज झांसी जनपद के बंगरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पठाकरका में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पावन अवसर पर पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूम उठे।
इस अवसर पर परीक्षित श्रीमति सुधा प्रमोद विरथरे रहीं। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में कुसुम प्रभुदयाल विरथरे, उपासना बृजेंद्र विरथरे, पूजा शिवम एवं रिद्धि कौशल विरथरे का विशेष योगदान रहा।
कथा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से रामसहाय विरथरे, जिला महामंत्री अरुण सिंह तोमर, ग्राम प्रधान डॉ. जगदीश कुशवाहा, बल्ले शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, उमेश विश्वकर्मा, परमू कुशवाहा, रामगोपाल कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा, हजारी सेठ, रणविजय सिंह (सिसोदिया मार्केट), जितेंद्र सिंह, आनंद विरथरे, महेश विरथरे, सुरेश दुबे, बृजेंद्र दुबे, सचिन विरथरे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिवम विरथरे को वासुदेव के रूप में सुसज्जित कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, वहीं उनके पुत्र को बाल कृष्ण के रूप में तैयार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कथा व्यास पंडित श्री पुष्पेंद्र कृष्ण श्रोतिय, श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए सभी को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 
रिपोर्ट धीरेन्द्र सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.