अंतर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
झांसी: कानपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आयोजन जनपद झाँसी में दिनांक 11.04.2026 से 13.04.2026 तक प्रस्तावित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा प्रस्तावित प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत निर्धारित प्रतियोगिता स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैदान की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिभागियों के आवास, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रतियोगिता के आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा प्रतिभागियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए यातायात प्रबंधन भी सुचारु रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। जनपद झाँसी पुलिस द्वारा प्रतियोगिता को सफल, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.