कांग्रेसियों ने संपन्न की वार्ड 56 की अहम बैठक

झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं वार्ड 56 के अध्यक्ष  इदरीश खान मुन्ना की अध्यक्षता में उनके निवास पर वार्ड की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें वार्ड नंबर 56 नरसिंह राव टौरिया पर स्थित सभी बूथों पर चर्चा हुई उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज से झांसी शहर के सभी 60 वार्डो में बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है जिसका आज दूसरा दिन है और हम लोगों ने अपनी दूसरी बैठक वार्ड 56 नरसिंह राव टौरिया पर संपन्न की जहां पर बूथ एजेंटों और bla 2 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई शहर अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए कहा कि जिस वार्ड में हम लोग बैठक कर रहे हैं उस वार्ड में हम लोग हर माह वार्ड के अलग अलग क्षेत्रों में मीटिंग करेंगे जिससे निश्चित ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और नए लोगों को जोड़ने का काम भी हम लोग करेंगे जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग जीत का परचम लहराएंगे।उक्त अवसर पर राजकुमार सेन  वीरेंद्र सिंह कुशवाहा जे जे बबेले सुंदर लाल शब्बीर खान पार्वती चौधरी एम सी वर्मा सोम त्रिवेदी शैलेश चतुर्वेदी अशोक कौशल मनोज तिवारी संकल्प अग्रवाल राजेश रानी दिनेश कुमार वर्मा सोहन तिवारी   सूरज प्रकाश राय नीरज सेन जाहिद खान इदरीश खान मुन्ना रजनी शाक्य दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शाहनवाज खान ने किया एवं अंत में सभी का आभार सचिव शहर कांग्रेस सोहन तिवारी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.