झांसी पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट आरक्षियों के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झांसी: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान के नेतृत्व में पुलिस लाइन झाँसी में महिला रिक्रूट आरक्षियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं वामा सारथी अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से बॉलीवुड फिल्म मर्दानी 3 का प्रदर्शन किया गया। मर्दानी 3 एक महिला पुलिस अधिकारी के साहस, दृढ़ता एवं अपराध के विरुद्ध संघर्ष पर आधारित फिल्म है, जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ कड़े एक्शन और मजबूत संदेश को दर्शाया गया है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देती है।
इस फिल्म के माध्यम से पुलिस लाइन झाँसी में प्रशिक्षण ले रही महिला रिक्रूट आरक्षियों को महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं विपरीत परिस्थितियों में साहसपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए समाज में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.