उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा बैसाखी का कार्यक्रम

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज बैसाखी पर एक सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में दीप प्रजरान द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई पंजाबी थीम में सभी सदस्यों ने अपनी परफॉर्मेंस दी। रजनी गुप्ता ने कहा कि बैसाखी का यह त्यौहार मूल रूप से सिखों के नए साल का प्रतीक है और फसल कटाई पर मनाया जाता है आज के दिन मिठाई वितरण तथा आतिशबाजी भी की जाती है। विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में सीमा तिवारी कुसुम साहू मधु अग्रवाल और नेहा झा इत्यादि विनर रहे। कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अग्रवाल तथा ममता अग्रवाल ने सभी को पुरस्कारों के साथ उपहार भेंट किये। 
रजनी गुप्ता मधु अग्रवाल निधि नगरिया मीनू चावला शुभ्रा अग्रवाल कुसुम साहू ममता अग्रवाल पल्लवी चतुर्वेदी मधु गुप्ता सीमा तिवारी शुभ्रा अग्रवाल रजनी सेठ आशा अग्रवाल नेहा झा इत्यादि कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया तथा रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.