भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव 'वीरू भईया' का समर्थकों ने मनाया जन्मदिन, अनाथ आश्रम में की शुरुआत

झांसी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू भईया का जन्मदिन आज उनके समर्थकों के द्वारा कई स्थानों पर केक काटकर, फल वितरण कर एवं भंडारे के कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। वीरेंद्र प्रताप ने सर्वप्रथम अपने जन्मदिन के अवसर पर दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन के उपरांत वहां के अनाथ आश्रम जाकर बच्चों संग जन्मदिन मना कर दिन की शुरुआत की। इसके साथ ही पीतमपुर, करारी, मेडिकल कॉलेज, राम राजा मंदिर ओरछा, बरुआसागर बस स्टैंड, होटल सीपी पैलेस, सिद्धिविनायक वाटिका, शंकर जी का मंदिर बिजौली, माता मंदिर दिगारा, बस स्टैंड बड़ागांव, पीतांबरा गार्डन चिरगांव, इमालिया तिराहा राजापुर, आदि क्षेत्रों में उनके समर्थकों के द्वारा वीरेंद्र प्रताप की मौजूदगी में जन्मदिन  मनाया गया। झांसी के शिवाजी नगर स्थित होटल सीपी पैलेस में बड़ी संख्या में मौजूद उनके मित्रगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों के द्वारा केक कटवा कर वीरेंद्र प्रताप का जन्मदिन मनाया गया।इस दौरान वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मां पीतांबरा एवं रामराजा सरकार के दर्शन के उपरांत अनाथ आश्रम सहित तमाम जगह जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पर उन्होंने पहुंच कर अपना जन्मदिन मनाया हैl उन्होंने कहा कि  क्षेत्र की जनता का प्रेम मेरे लिए बढ़ा है, मेरी ताकत बड़ी हैl मैं निरंतर जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करता रहूंगा। मैं आज संकल्प लेता हूं कि जितनी रफ्तार से कार्य कर रहा था उसकी दोगुनी रफ्तार से कार्य करूंगा। क्षेत्र की जनता के लिए मैं हमेशा मौजूद रहता हूं और आगे भी रहूंगा। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में उनके प्रशंसक, समर्थक, मित्र गण एवं चाहने वाले मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.