सेन महाराज जयंती की पूर्व संध्या पर मंदिर में पूजन-अर्चन व प्रसाद का आयोजन
झांसी। संत शिरोमणि सेन महाराज जी की जयंती की पूर्व संध्या पर अतिया तालाब स्थित सेन समाज मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दीपक दुबे द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। मंदिर प्रबंधक रामबाबू सेन और समाजसेवी राकेश सेन खोडन ने सेन महाराज का माल्यार्पण कर आरती की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शंभू सेन, ऊषा सेन, राजेन्द्र सेन, दद्दी ठेकेदार, रमेश, अनूप सेन, लखन वकील साहब, मुकेश, अशोक सेन, विक्कू सेन, मुकेश सेन, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना सेन ने किया, जबकि अंत में राकेश सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


No Previous Comments found.