निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य हेतु अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल को
झांसी: जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद झांसी में संशोधित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु दिनांक 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदात्ता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियों कराने आदि तथा दिनांक 22 अप्रैल, 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद झाँसी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.