भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम, तहसील और विकास खण्ड स्तर सहित विद्यालयों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
झांसी: जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने अवगत कराया है कि भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिला एकीकरण समिति के सभी सदस्य तथा जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारीगण तथा ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.