झांसी मंडल में ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ से सम्मानित हुए श्री राम कुमार राय

झांसी। आज झांसी मंडल में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं सतर्कता का परिचय देने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा के अंतर्गत, डीजल लोको शेड में कार्यरत तकनीशियन-1 (मेकैनिकल)  राम कुमार राय को ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
 
दिनांक 21 मार्च 2026 को 8/17 पाली के दौरान लोको संख्या 70532 के अंडर ट्रक निरीक्षण करते समय राम कुमार राय ने एमआर-1 टैंक के होल्डिंग ब्रैकेट को टूटा हुआ पाया। यह ब्रैकेट एमआर टैंक को सहारा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसके क्षतिग्रस्त होने पर एमआर टैंक के नीचे गिरने की संभावना रहती है, जिससे गंभीर तकनीकी खराबी या दुर्घटना हो सकती थी।
 
 राम कुमार राय की सूझबूझ, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण समय रहते इस संभावित गंभीर फेलियर को टाल दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उन्होंने लोको संख्या 12325 में एमआर टैंक के ब्रैकेट की जांच कर संभावित खतरे को समय रहते समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
उनके इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उन्हें ₹2000 की नकद राशि एवं ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा  प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक  परिचालन  नंदीश शुक्ल, समेत सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.