भगवान की भव्य शोभायात्रा की तैयारी को दिया गया अंतिम रूप

झांसी। आज भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आलोक शांडिल्य ने की।अतिथि के रूप में परन शर्मा , संजीव श्रृंगीऋषि उपस्थित रहे।
     बैठक में 18 अप्रैल 2026 को लक्ष्मी राम मंदिर झांसी से निकलने वाली परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा के विषय में चर्चा की गई ।जिसमें भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तैयारियों  को अंतिम रूप दिया गया शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक होगी जिसके  लिए अधिक से अधिक महिलाओ से इस शोभायात्रा   में जुड़ने का आह्वान किया गया। 
          उक्त अवसर  पर रविकांत मिश्रा ,गुड्डू शर्मा, लखनलाल पुरोहित, पंडित अंचल अरजरिया, डॉ सुश्री प्रगति शर्मा, दीपशिखा शर्मा बृजेंद्र शर्मा, अमित अवस्थी, ज्ञानेंद्र अवस्थी, गोकुल दुबे, दिलीप पांडे ,सत्यकाम पुरोहित ,नीता अवस्थी, सुमन पुरोहित ,आर के सहरिया, आर एन शर्मा , डॉ नेहा मिश्रा, मंजूलता शर्मा, आर एफ उपाध्याय,दिलीप तिवारी ,नीरज पटेरिया, शशांक पटेरिया ,प्रशांत पटेरिया, नवनीत दीक्षित  आदि विप्रजन उपस्थित रहे। 
       संचालन नीता अवस्थी प्रगति शर्मा सुशील भार्गव एवं आभार पंडित अंचल अरजरिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.