अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, डॉ. संदीप सरावगी ने किया माल्यार्पण
झाँसी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को झाँसी जनपद के बुंदेलखंड महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।
इस मौके पर डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज हमें उनके विचारों को केवल याद ही नहीं करना है, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारना भी है। शिक्षा, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर चलकर ही हम एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
कार्यक्रम का समापन धीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार रैकवार, श्रीराम बाथम, रतीराम यादव, अनुज प्रताप सिंह,अभिषेक यादव, संदीप नामदेव, कमल मेहता,राकेश अहिरवार, धर्मेंद्र खटीग, बृजेश निगम उपस्थित लोगों द्वारा बाबा साहेब को नमन करते हुए और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

No Previous Comments found.