क्षेत्रीय बुंदेलखंड गहोई वैश्य महिला सभा की अध्यक्ष बनी रजनी गुप्ता
झांसी। आज क्षेत्रीय बुंदेलखंड गहोई वैश्य महिला सभा की पूर्व में सचिव के पद पर रहीं रजनी गुप्ता (कनकने) को सर्वसम्मति के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
श्रीमती रजनी गुप्ता कुसुम गुप्ता इंद्रा गुप्ता मंजू गुप्ता अर्चना गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महामंत्री के पद पर रजनी सेठ, संयुक्त मंत्री निधि नगरिया, कोषाध्यक्ष राम श्री गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष रुचि मर को मनोनीत किया गया।
महिला सभा की संरक्षिका तथा अतिथियों के तौर पर श्रीमती कुसुम गुप्ता, श्रीमती अर्चना गुप्ता तथा श्रीमती मंजू गुप्ता (धर्मपत्नी श्याम बिहारी गुप्ता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष) ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती इंदिरा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। गीता गुप्ता पिंकी कटहल टीकमगढ़ वंदना सेठ अनीता गुप्ता मानसी बांगर तथा रितु सेठ को उपाध्यक्ष तथा सीमा मोदी टीकमगढ़ से रेखा गुप्ता रेनू सेठ मऊरानीपुर से शकुन गुप्ता मंजू गुप्ता चिरगांव से और विनीता नगरिया को उप मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। प्रियंका सेठ और सुनीता बिचपुरिया खरगापुर से को संगठन मंत्री का पद दिया गया तथा सपना गुप्ता और पारुल कंदेले को सह संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। सांस्कृतिक मंत्री नीलिमा सराओगी सह सांस्कृतिक मंत्री सोनिया डेंगरे, प्रचार प्रसार मंत्री रत्ना सिजरिया सह प्रचार मंत्री वंदना पहारिया तथा अनुराधा टिकरया मोठ से आय व्यय निरीक्षक नीलम नगरिया विकास मंत्री इन मनीषा नौगरैया तथा कार्यालय मंत्री कुसुम सेठ को बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में पूरे बुंदेलखंड की गहोई वैश्य समाज की महिलाओं को राजनीति में आने के लिए तथा अपने कार्य का क्षेत्र अपने घर परिवार की देखरेख करते हुए किस तरह से बढ़ाया जाए इसके लिए जागरूक करने की पुरज़ोर कोशिश करेंगी।
इसके पश्चात् अर्चना गुप्ता नीलम गुप्ता कल्पना सेठ अंजू रूसिया कामिनी गुप्ता अर्चना नौगरैया वंदना कंथरिया वर्षा गुप्ता भावना बरसैंया पिंकी कठल इत्यादि को कार्यकारिणी का पदभार सौंपा गया
कार्यक्रम के अंत में सचिव रजनी सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.