तथागत प्रबुद्ध समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गयी अंबेडकर जयंती

झांसी । सन्फ्रान अशोक सिटी स्थित सेंट्रल पार्क में  डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती का आयोजन तिलक चंद्र अहिरवार (पूर्व सदस्य विधान परिषद) के मुख्य आतिथ्य एवं यदुवीर सिंह यादव (एसडीएम मऊरानीपुर), डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया (सीएमओ अयोध्या), कृष्णपाल सिंह राजपूत (पूर्व विधायक बबीना), आनंद पटेल (प्रभारी गरौठा, अपना दल एस), विनय उपाध्याय (अध्यक्ष एसएसीसीआरडब्लयूए झांसी) के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तिलक चंद्र अहिरवार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष एवं जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी शिक्षाओं के माध्यम से संवैधानिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाने पर बल दिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया ने अपने वक्तव्य में बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा पर काम करने जबकि आनंद पटेल ने सामाजिक भाईचारे को मजबूत करते हुए संघर्ष करने पर बल दिया।
विनय उपाध्याय ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के विषय में विचार व्यक्त करने के साथ ही कहा कि कॉलोनी की उन्नति हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर तथागत प्रबुद्ध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ सतीश बंद्रा, महासचिव आर.एस. दोहरे, सचिव मानवेंद्र धमेनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य, प्रचार सचिव हीरालाल, सुखमान सिंह, नरेंद्र भास्कर, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार बिराटिया, राजाराम बौद्ध, डॉ. ऊदल श्रीवास, सतीश श्रीवास, मुकेश कुमार जय, हरीशंकर अहिरवार, डॉ. संतोष कुमार भोइया, भरत कुमार वर्मा, डॉ. चंद्रपाल सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, विजय प्रताप सिंह, बृजेंद्र श्रीवास, रविंद्र गौतम, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, ज्ञानचंद्र आदि सदस्यों के साथ ही महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हंसराज बौद्ध (अध्यक्ष तथागत प्रबुद्ध समिति) तथा संचालन दीपक कुमार एवं डॉ. बृज किशोर सिद्धार्थ ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.