रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी

झांसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट उरई द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 10.03.2026 को माल गोदाम कार्यालय उरई की सीढ़ियों पर लगी स्टील की रेलिंग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उखाड़कर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट उरई पर मुकदमा अपराध संख्या 03/2026 धारा 03 आरपी (यूपी) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई थी।
 
दिनांक 15.04.2026 को उप निरीक्षक श्री देशराज सिंह द्वारा रेल संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम उरई के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शाहरुख (उम्र 23 वर्ष), निवासी तुफैल पूरवा, इंदिरा नगर, उरई, थाना कोतवाली उरई, जिला जालौन के रूप में हुई।
 
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्टील की रेलिंग बरामद कर ली गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2700/- है। आरोपी को मुकदमा अपराध संख्या 03/2026 धारा 03 आरपी (यूपी) एक्ट में विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित किया गया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.