सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पर संगोष्ठी आयोजित
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “सम्मान अभियान 2026” के तहत आज प्रेम नगर स्थित बहादुर मैरिज गार्डन में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित एवं शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाने हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व की दिशा में अग्रसर करते हैं।
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण और सामाजिक न्याय में योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रेरणादायक हैं और एक न्यायपूर्ण, प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी, विशिष्ट अतिथि विधायक रवि शर्मा, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा की गई। मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों में हरिकिशन वाल्मीकि, नरेंद्र नामदेव, निर्मल कुशवाहा, रानू देवालिया, अखिलेश गुप्ता, कपिल बिरसेनिया, संतराम पेंटर, भूपेंद्र आर्य, तथा हरिशंकर वाल्मीकि शामिल रहे।
इस अवसर पर अनेक नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें मनोज कनोजिया, अनिल अहिरवार, महेंद्र वंशकार, मुकेश ठेकेदार, राहुल कुर्ली, धर्म करोसिया, गोपी श्रीनगर, अनिल सिंह, जीतू अहिरवार, जयनारायण गौतम, अभिलाषा, प्रीती माहौर, संतोष शाक्य, के.के. शाक्य, बी.बी. आर्य, मोहन सिंह सिगरे, धर्मेंद्र पाठक, तलविंदर सिंह, पंकज सिरौठिया, संजय आनंद, मुदित साहू, सुनीता साहू, सुमन साहू, भूपेंद्र सिंह, मुकेश वर्मा, अमित कटिक, अनुराग अहिरवार, कुलदीप गौतम, दीपांशु पथरोल, ललित कुमार, सुरेंद्र वर्मा एवं निखिल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बी.बी. आर्य, संतोष शाक्य, हरिकिशन वाल्मीकि, मोहनलाल सिंगरिया और अभिलाषा सारया का मुख्य अतिथि, विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया।
संगोष्ठी का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ। यह कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित मोर्चा, प्रेम नगर मंडल के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No Previous Comments found.