ओवर ब्रिज की सडक के नाले का तुरंत निर्माण किया जाए :मनोज गुप्ता

झांसी । आज झांसी ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण होने के कारण साइड की सड़कों के नालों के कटाव की वजह से क्षेत्र वासियों को हो रही असुबिधा को देखते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने क्षेत्र वासियों के साथ ऐन एच ऐ ई के अधिकारियों का घेराव किया पाल ढाबा के पास ओवर ब्रिज के बगल की सड़क के नाले का निर्माण न होने के कारण उसे क्षेत्र में रहने वाले तमाम लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी उनके घरों का पानी सड़कों पर वह रहा था क्षेत्र वासियों ने उक्त समस्या से शहर कांगे अध्यक्ष मनोज गुप्ता को अवगत कराया मनोज गुप्ता क्षेत्र वासियों को लेकर  परियोजना निदेशक के दफ्तर पहुंच गए वहां अधिकारियों का घेराव किया वहां उपस्थित उप परियोजना निदेशक को समस्या से अवगत कराया एवं क्षेत्र का सर्वे किया अधिकारियों ने तुरंत मौके पर नाले के निर्माण का आदेश दिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर नाले का निर्माण नहीं होगा तो कांग्रेस जन कार्यालय का घेराव करेंगे 
 उक्त अवसर पर श्री अरविंद बबलू राजकुमार फौजी हरिओम श्रीवास शकील अहमद वीर सिंह सुरेश पाल प्रदीप पाल उदय सिंह बादाम सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी महिलाओं सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.