झांसी में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बुंदेलखंड क्रांति दल ने सौंपा ज्ञापन
झांसी। आज बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में आज विद्युत वितरण खंड–झांसी के चीफ इंजीनियर को जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के दौरान चीफ इंजीनियर से वार्ता करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत अधिनियम, 2003 तथा UPERC के उपभोक्ता अधिकारों के अनुसार प्रीपेड/स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की स्वैच्छिक सहमति से ही लगाए जाने चाहिए, जबकि झांसी में उपभोक्ताओं पर इन्हें जबरन थोपने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि बिना सहमति किसी भी उपभोक्ता का मीटर न बदला जाए तथा जिन उपभोक्ताओं के मीटर जबरन बदले गए हैं, उन्हें पुनः पोस्टपेड मीटर की सुविधा दी जाए।
इसके साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए समय से SMS के माध्यम से बिल भुगतान सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा और बिजली कटौती से बचाया जा सके।
बुंदेलखंड क्रांति दल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस संबंध में उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मो. नईम मंसूरी, मो. अज्जू खान, अरविंद सिसोदिया, श्रीमती शारदा शर्मा, गुलाब सिंह चौहान, जगदीश विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, काली चरण श्रीवास, जमीन हुसैन एवं बृजकिशोर वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.