किसान व युवा विरोधी नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का सत्याग्रह शुरु
झांसी: आज भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी उधान कचहरी चौराहा पर केंद्र सरकार की किसान व युवा विरोधी नीति के खिलाफ एवं इंडो- यूएस ट्रेड डील रद्द किये जाने व एम एस पी को कानूनी गारंटी दिये जाने की मांग को लेकर सात दिवसीय 'किसान न्याय सत्याग्रह ' शुरु हुआ।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मो. आसिफ की अध्यक्षता में शुरु हुये सत्याग्रह में प्रथम दिन निवर्तमान प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया, जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन , प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस शेखर नलवंशी, युवा कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री प्रदुमन सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नफीस मकरानी, प्रदेश सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व पार्षद अरविंद बब्लू, जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशिया सिद्धीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति शैलेंद्र वर्मा शीलू,जीतू श्रीवास आदि ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर जुनैद मकरानी, दिलीप अग्रवाल, कार्तिक पटैरिया, इंजी. शाहरुख खान, पवन पांचाल,आसिफ अहमद, सागिल अली, विशाल वर्मा, प्रशांत वर्मा, पार्वती चौधरी,स्टेला मसीह, शिखा तिवारी, सोम त्रिवेदी, अजय तिवारी, संकल्प चौधरी,राजेश रानी, दीपा यादव, प्रियांशु सोनकर, सैयद खालिद अली,फैजान हुसैन, हुमाम खान, महमूद , राजेश पाल, मनीष अहिरवार, जितेन्द्र पाल, राज बुंदेला, रोहित ठाकुर, धनंजय सिंह, गौरव झारखड़िया, जितेन्द्र पाल आदि मौजूद रहें।
संचालन प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस शाहनबाज खान एवं आभार जिला प्रवक्ता सुजान सिंह बुंदेला ने किया।


No Previous Comments found.