विश्व विरासत दिवस -प्रशिक्षुओं को किया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति प्रेरित
झांसी। विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जा सके एवं लोग जानकारी प्राप्त कर सके। इसी क्रम में मॉडर्न महाविद्यालय के डीएलएड प्रशिक्षुओं को महाराजा गंगाधर राव की समाधि, लक्ष्मी मंदिर एवं रानी महल का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण अधिकारी ने सभी प्रशिक्षुओं को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी दी तथा प्रशिक्षुओं को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस विशेष दिन पर प्रशिक्षुओं को अपने नगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भ्रमण करने एवं उनके बारे में जानने का संस्था की तरफ से अवसर प्राप्त हुआ जिस पर सभी प्रशिक्षु प्रफुल्लित नजर आए।
इस अवसर पर प्रवक्ता अभिषेक पुरोहित, हर्षवर्धन, हृदयेश विश्वकर्मा,आशीष सोनी एवं कार्यालय अधीक्षक सुनील रायकवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रवक्ता हर्षवर्धन ने किया।


No Previous Comments found.