झांसी में रायकवार समाज की बड़ी बैठक, मनीष रायकवार बने महानगर उपाध्यक्ष
झांसी। आज रायकवार समाज जिला झांसी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष पंकज रायकवार ने की।
इस दौरान झांसी महानगर के युवा साथी मनीष रायकवार (पुत्र पंचम रायकवार, निवासी अलीगोल खिड़की) को समाज का महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
बैठक में समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें संतोष रायकवार (उन्नाव गेट), अरुण रायकवार, विजय रायकवार, शंकर रायकवार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन शशांक प्रकाश रायकवार द्वारा किया गया, जबकि अंत में अरुण रायकवार एवं विजय रायकवार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.