बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शैलेंद्र कुमार (शेट्टी) ने एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त कर किया महानगर का नाम रोशन
झांसी। बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मिस्टर एंड मिस नॉर्थ सेंट्रल रीजन (एनसीआर) बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन न्यू दिल्ली में किया गया,जिसमें महानगर के शैलेंद्र कुमार (शेट्टी) ने नेचुरल बॉडी बिल्डिंग (59.2 भार वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने शैलेंद्र कुमार शेट्टी को सम्मानित किया। महानगर आगमन पर शैलेंद्र कुमार के गुरु चैंपियन/ जिम संचालक अर्जुन सिंह चौहान एवं अन्य सदस्यों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने भी शैलेंद्र कुमार का स्वागत कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले भी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस स्पोर्ट्स असोसिएशन नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 63 भार वर्ग नेचुरल में भी शैलेंद्र कुमार 'शेट्टी' ने परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एक बार फिर उनकी शानदार सफलता पर उनके परिजनों व साथियों में हर्ष की लहर है।

No Previous Comments found.