फ्री जेईई/नीट की तैयारी के लिए करायी गयी प्रवेश परीक्षा

झाँसी: बुंदेलखंड कॉलेज झाँसी में सेवा एनजीओ द्वारा आईआईटी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे जेईई/नीट अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग और आवासीय कक्षाएं उपलब्ध कराने हेतु जेटीएसई (झाँसी टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन) 2026 प्रवेश परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। इसमें झाँसी समेत बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 577 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्था प्रमुख बृजेश  यादव ने बताया कि यह परीक्षा उन सभी बच्चों के लिए रखी गयी थी जो दसवीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल के सपनों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी प्रथम 30 छात्रों को हॉस्टल सुविधा के साथ निःशुल्क तैयारी करायी जायेगी तथा प्रथम 100 छात्रों को पढ़ाई सामग्री के साथ निःशुल्क कक्षाएं प्रदान की जायेगी। सेवा संस्था की यह पहल हर साल सैकड़ों बच्चों का भविष्य बदलने के साथ अभिभावकों के लाखों रूपये बचा रही है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.