झांसी में 18वां पटेल कुर्मी सामूहिक विवाह महायज्ञ सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न
झांसी। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, झांसी के तत्वाधान में 18वां पटेल कुर्मी सामूहिक विवाह महायज्ञ सम्मेलन का भव्य आयोजन ब्रज पैलेस, कारगुवां जी मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 2 के सामने किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन (एमएलसी,झांसी-जालौन-ललितपुर) रहीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में
श्रीमती पदमा टीकाराम पटेल (ब्लॉक प्रमुख),
श्रीमती किरण कालका प्रसाद पटेल (राष्ट्रीय सचिव, अपना दल एस), राजकातेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख),
शिव शंकर पटेल (भावी प्रत्याशी, स्नातक एमएलसी)
तथा विशिष्ट अतिथियों में
डॉ. प्रताप सिंह, जयप्रकाश पटेल, श्रीमती अंजना जितेंद्र पटेल, श्रीमती नेहा संजीव निरंजन, श्रीमती मीनाक्षी आनंद पटेल,
अरविंद पटेल, महेंद्र पटेल, गुड्डी रानी पटेल, ऊषा सचान,
डॉ. आर.के. निरंजन, भारत पटेल, विजय पटेल, डॉ. मुकुट निरंजन,
दीपेंद्र पटेल (दीपू), संदीप पटेल खनुआ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज सुधार पर दिया गया जोर
मुख्य अतिथि श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि
समाज को एक सूत्र में बांधकर ही उसका सर्वांगीण विकास संभव है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का सशक्त माध्यम हैं।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप पटेल ने कहा कि
इस प्रकार के आयोजन समाज की परंपराओं को जीवित रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
बड़ी संख्या में लोगों की रही भागीदारी
इस अवसर पर दीपक पटेल, रामसंजीवन, गजेंद्र पटेल, रंजीत पटेल, सौरभ पटेल, अरविंद निरंजन, नरेंद्र पटेल, राघवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, लखन पटेल, धनेंद्र पटेल, उदयभान पटेल, रोहित पटेल, मनोज डिलावली, पंकज पटेल चिमदवारा, स्केंद्र पटेल, विक्रम पटेल, वासुदेव पटेल, नवजीत कटियार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में आभार गोटीराम पटेल एवं नंदकिशोर पटेल ने व्यक्त किया।


No Previous Comments found.