बैलेंस होने पर भी बिजली कटी, प्रदीप जैन ने ऊर्जा मंत्री पर उठाए सवाल
झांसी। पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कल ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि तीन दिन तक बैलेन्स न होने पर बिजली नहीं कटेगी। लगता है कि ऊर्जा मंत्री के बिजली विभाग पर कोई नियंत्रण नहीं है। शहर में सैकड़ों घरों की लाईट नियमों का उल्ल्ंघन करते हुए काटी जा रही है और जनता को परेशान किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी उदाहरण की मांग करते हैं। कहते हैं कि कोई एक उदाहरण लाओ। हम विभाग को लिखित में उदाहरण के तौर पर एक प्रकरण पेश कर रहे हैं।
इस संबंध में के पी खान से भी मंत्री ने फोन पर बात की और प्रकरण उनके संज्ञान में लाया गया कि बैलेन्स होते हुए भी उपभोक्ता की लाइट काटी गयी है। उन्होंने कहा गौरव पराडकर की शिकायत पर विभाग जांच करे और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करना विभाग बन्द करे।ऐसे सैकड़ों लोग हैं जिनके पास कोई एसएमएस नहीं आया और उनकी बिजली काट दी गयी है।

No Previous Comments found.