सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन केन्द्र व प्रदेश सरकार पर लगाया पेंशनर्स के साथ छल-कपट करने का आरोप

झांसी। अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशन फेडरेशन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद शाखा के पेंशनरों ने कोषाधिकारी कार्यालय में एकत्र होकर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के०सी० सविता की अध्यक्षता तथा एसोसिएशन के संरक्षक रामावतार द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिलामंत्री राजकुमार निगम, भगवानदास कुशवाहा, लालाराम विश्वकर्मा, दिनेश चन्द्र विश्नोई, आशुतोष तिवारी, राजेश गोस्वामी आदि ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पेंशनर्स के साथ बड़ा छल-कपट करते हुए आठवें वेतन आयोग की सीमा में न रखते हुए, आठवें वेतन आयोग का कोई लाभ नहीं देना चाहती है और वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाने हुए, पुराने पेंशनरों को आठवे वेतन आयोग की सीमा में लाया जाए। उन्होंने नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की।
सुरेन्द्र श्रीवास्तव, जी०पी० श्रीवास्तव, प्रेमनारायण जाटव, रामगोपाल गुप्ता, श्रीप्रकाश बाजपेई, दुर्जन लाल, जे०पी० गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, के०सी० शर्मा, सोहन सिंह यादव, सरोज नामदेव, टी०आर० पुष्कर, रानी सविता, कपूरीराय आदि ने  वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 प्रतिशत की मिल रही छूट जो कोरोना काल में बन्द कर दी गयी है, उसे तुरन्त बहाल किया जाने तथा कोरोना काल के दौरान कर्मचारियों का 18 माह का रोका गया डी०ए०/ डी०आर० के एरियर का भुगतान भी अविलम्ब किए जाने तथा पेंशनर को आयकर से भी मुक्त रखे जाने की मांग की।
महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वीर सिंह यादव, महादेव यादव, धर्मवीर सिंह, मनोहर लाल श्रीवास, सी०पी० भार्गव, त्रिलोक सिंह, सोहन सिंह यादव, महेश चन्द्र अग्रवाल, प्रभा साहू, भगवानदास, खुशाल, देवेन्द्र सिंह आदि ने भी पेंशनरों के राशिकरण की कटौती भी 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक 05 वर्ष पर 5 प्रतिशत पेंशन की वृद्धि तथा मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन/पेंशन में मर्ज किये जाने की मांग की।संचालन जिलामंत्री राजकुमार निगम ने किया तथा आभार हरिकृष्ण सक्सेना ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.