नवागत जिलाधिकारी ने की राजस्व अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक, अपने मंतव्य को किया स्पष्ट
झांसी: नवागन्तुक जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज जनपद का विधिवत पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में राजस्व परिवार के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विभिन्न पटल सहायको से परिचय प्राप्त किया।
उन्होने अपना मंतव्य बताते हुए अपनी कार्यशैली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी में असीम क्षमता है। यदि व्यक्ति को पूर्ण क्षमता से कार्य करने का मौका दिया जाए तो वह अच्छा कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं प्रशासनिक अधिकारी भी हूं और अभिभावक भी, यदि राजस्व परिवार भावना से कार्य करने का माहौल बनाया जाए तो कार्य की प्रगति और उसमें गुणवत्ता दोनों ही स्वतः प्राप्त होती है। बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में राजस्ववादों कि निस्तारण को और कैसे बेहतर किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने धारा-24, धारा-116, के वादों पर चर्चा करते हुए जल्द से जल्द कैसे निस्तारण किया जाए के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन से जानकारी ली। राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने ई ऑफिस को और ज्यादा सक्रिय करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ई फाइल को और जेनरेट कैसे किया जाए के संबंध में एसडीएम मऊरानीपुर श्वेता साहू से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में एसडीएम तहसील का विकास कैसे हो पीपीटी के माध्यम से जानकारी देंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारी को प्रत्येक पटल पर 05 आवश्यक रजिस्टर तैयार किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें पटल संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध हों।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र कुमार सहित समस्त उपजलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व परिवार के समस्त पटल सहायक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.