बोर्ड परीक्षाओं में ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज ने किया उल्लेखनीय प्रदर्शन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संपादित हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा के घोषित परिणामों में एक बार फिर ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज शिवाजी नगर में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई। कॉलेज के छात्र राजपाल ने हाई स्कूल परीक्षाओं में जिले की टॉप 10 मेरिट में स्थान हासिल किया है। उन्हें पूरे जनपद में चौथा स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा लकी चौधरी ने भी जनपद के टॉप 10 में स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। उन्हें जनपद में दसवां स्थान हासिल हुआ है। खास बात यह है कि इन विद्यार्थियों द्वारा कई विषयों में शत प्रतिशत प्राप्तांक हासिल किए गए हैं। प्रथम 10 विद्यार्थियों में राजपाल तथा लकी चौधरी के अलावा नमनदीप, देव, रविंद्र, प्रियांशु कुशवाहा, अंकित अहिरवार, दिशांत पाल, जिज्ञासा तथा रिया यादव शामिल है। इन सभी विद्यार्थियों ने 88 से लेकर 94% तक अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करने का काम किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा प्रतिभा कुशवाहा अव्वल रही। इसके अलावा आशीष कुमार, आशना सिंहज़ अनुष्का यादव, अनुष्का श्रीवास, स्नेहा कुशवाहा, सुजल अहिरवार, शिखा पटेल, सक्षम राजपूत तथा प्रतिभा यादव ने विद्यालय की टॉप 10 विद्यार्थियों में स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। इन सभी विद्यार्थियों का आज कॉलेज के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों तथा प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने स्वागत तथा अभिनंदन करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर आरबी गुप्ता, विद्यालय की संचालिका अर्चना गुप्ता तथा प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा सोनी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया। विद्यालय की संचालिका अर्चना गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अतिरिक्त कक्षाओं का भी संचालन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को पूरी तरह से परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके। यही वजह है कि इस विद्यालय के कई बच्चे आज प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। हाल ही में वैभव गुप्ता इसका उदाहरण है, जिन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनाती हासिल करने में सफलता हासिल की है। जनपद में चौथा स्थान हासिल करने वाले छात्र राजपाल का कहना है कि विद्यालय की ओर से उन्हें पढ़ाई में भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण वह यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक मनोज पुरवार, राजीव दुबे, राजीव सरन, विक्रम पटेल, अंकुर दुबे, सुरेंद्र सिंह, सतीश, रेशमा श्रीवास्तव, जगदीश, सुशील राय, राजीव खटीक, पूजा, एलआर सोनी, गीता सेठ, आकृति, रीता राजपूत, शैलेश शर्मा, रानी, राकेश, शिखाज़ रोहित एवं रीना सोनी आदि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं देकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.