योगी सरकार ने वर्ष 2026 में लिए किसानों, युवाओं और मजदूरों के कल्याण के लिए कई बड़े निर्णय
झाँसी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2026 में किसानों, युवाओं और मजदूरों के कल्याण के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। 1 अप्रैल 2026 से मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि और किसानों के लिए फसल मुआवजे का प्रावधान किया गया है।न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी: 1 अप्रैल 2026 से कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी में ₹1,000 से ₹3,000 की वृद्धि की गई है।भाजपा नेता जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक कुंवर लाखन सिंह अस्ता ने बताया कि
मनरेगा में 125 दिन का काम दिया गया है।योगी सरकार ने मजदूरों को ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी है, देरी होने पर मुआवजे का भी प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को किफायती किराए पर आवास उपलब्ध कराने की योजना पर काम जारी है।श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता और सुरक्षा सहायता दी जा रही है। किसानों के लिए प्रमुख योजनान्तर्गत फसल बीमा और मुआवजा प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि) से फसलों के नुकसान की स्थिति में फसल बीमा योजना के माध्यम से सहायता दी जा रही है। फरवरी 2026 में 2.5 लाख से अधिक किसानों को ₹285 करोड़ का मुआवजा दिया गया। मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान का 24 घंटे में आंकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष सीधे बैंक खाते में मिल रहे हैं। गन्ने की खेती और अन्य फसलों के लिए बेहतर खरीद केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
तकनीकी सहायता युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करने की योजना जारी है।सरकारी विभागों में पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष भर्ति


No Previous Comments found.