विषय-भीषण गर्मी लू के दृष्टिगत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विद्यालयों में अवकाश के संबंध में तत्काल आदेश जारी किए जाने बावत
झांसी। आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभासद मोनिका विकास गुप्ता ने ने मांग की जनपद झाँसी में वर्तमान समय में अत्यधिक तापमान एवं भीषण लू की स्थिति बनी हुई है, जो कि एक गंभीर जन स्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। इस परिस्थिति में विशेषकर नर्सरी से कक्षा 8 तक के छोटे छोटे बच्चों को विद्यालय आने. जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।
यह भी उल्लेखनीय है कि की धारा 30 एवं 34 के अंतर्गत जिला प्रशासन को आपदा की स्थिति में आवश्यक निवारक कदम उठाने एवं जनसुरक्षा हेतु त्वरित आदेश जारी करने का अधिकार एवं दायित्व प्राप्त है। भीषण गर्मी लू को भी एक प्राकृतिक आपदा के रूप में मान्यता प्राप्त है।
अतः आपसे निवेदन है कि जनहित एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित किया जाए।
अतः आपसे पुनः निवेदन है, कि उक्त प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुये आवश्यक आदेशित पारित करने की कृपा करें। ज्ञापन देने में मौजूद रहे।पार्षद अरविंद कुमार झा पार्षद निधि नीरज वर्मा पार्षद मोनिका गुप्ता सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

No Previous Comments found.