वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार व शिक्षाविद राजेश कुमार चौरसिया विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान(डाक्ट्रेट की उपाधि) से सम्मानित
झांसी।प.दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ वृन्दावन धाम मथुरा द्वारा महानगर के वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार व शिक्षाविद राजेश कुमार चौरसिया को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान(डाक्ट्रेट की उपाधि) से सम्मानित किया गया है।
रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा "राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन पश्चिम बिहार, नई दिल्ली में किया गया। प्रो. सुधीर कुमार आर्या जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के मुख्य आतिथ्य,डॉ. रेखा चौहान शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली मुख्य वक्ता, डॉ अमन सिंह चौहान प्राचार्य दिल्ली शिक्षा निदेशालय, डॉ सुमित शर्मा एससीईआरटी नई दिल्ली के विशिष्ट आतिथ्य में विभिन्न राज्यों के शिक्षाविदों के साथ ही शिक्षा, योग्यता एवं अनुभव को देखते हुए शिक्षण कार्य, समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर महानगर के वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार व शिक्षाविद राजेश कुमार चौरसिया को"विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान"(डाक्ट्रेट की उपाधि) से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पं० दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ भगवान कृष्ण एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष पं० दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली मधुरा में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार को समर्पित उ०प्र० सरकार द्वारा पंजीकृत, आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित, नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार में पंजीकृत एक वैधानिक संस्था है।


No Previous Comments found.