स्टेट हज इंस्पेक्टर के लिए मोहम्मद आमिल खान का चयन
झांसी। हज-2026 के लिए भारत सरकार के अधीन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जनपद झांसी के प्रतिनिधि मोहम्मद आमिल खान का चयन स्टेट हज इंस्पेक्टर के रूप में किया गया है। आमिल खान बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य / मजिस्ट्रेट मोहम्मद आबिद खान के पुत्र हैं
स्टेट हज इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त अधिकारी हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का एवं मदीना में भारतीय हाजियों की सुविधाओं, आवास, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाओं तथा समग्र व्यवस्थाओं की निगरानी करते हैं। वे हाजियों को मार्गदर्शन प्रदान करने, समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा भारतीय प्रशासन और स्थानीय प्राधिकरणों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह पद न केवल सेवा का अवसर है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्रदान करता है।
विशेष रूप से यह उल्लेखनीय है कि झांसी जैसे शहर से चयनित होकर मोहम्मद आमिल खान देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, जो जनपद के लिए गर्व का क्षण है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
रविवार को मोहम्मद आमिल खान को झांसी से हज ड्यूटी हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।इस मौके पर मो खालिद, शकील खान, सलीम शाह , जब्बार खान, अब्दुल सईद आदि मौजूद रहे।

No Previous Comments found.