महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बड़ागांव इंटर कॉलेज की टीम विजेता एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी गुलाम गौस खां पार्क की टीम उपविजेता

झांसी।अस्मिता खेलो इंडिया बालिका जिला स्तरीय वॉलीबॉल कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सहयोग से महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में  शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी के मुख्यातिथ्य में किया गया, जिसमें प्रदीप सरावगी (भाई जी) ,उपक्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में विभिन्न महिला विद्यालयों एवं अकादमी से 12 टीमों ने प्रतिभाग किया ,जिसमें बड़ागांव इंटर कॉलेज  की टीम विजेता एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी झांसी गुलाम गौस खां पार्क उपविजेता रही। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सतीश कंचन, बद्री प्रसाद सेन, शैलेंद्र यादव, निर्भय प्रताप सिंह एवं जिला सचिव वॉलीबॉल योगेंद्र रिछारिया रहे ।अतिथियों का स्वागत एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार, अंचल सरावगी, जैनुल रजा ने किया।  संचालन नीता अवस्थी ने एवं आभार कार्यक्रम आयोजक  मंडलीय ओलंपिक संयोजक सचिव संजीव सरावगी ने व्यक्त किया । इस अवसर पर रामकृष्ण निरंजन, कन्हैया लाल सोनकर, अशोक सिंह, शैलेश खरे, अशित बनर्जी, रचना चड्ढा, पूनम गौतम, विवेक मैथ्यू ,धीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.