झांसी: 490 करोड़ का बजट पास, सफाईकर्मी बढ़ेंगे, पानी की किल्लत दूर होगी
झांसी। आज नगर निगम में सदन की बैठक में मूल बजट वर्ष 2026 27 में प्रस्तावित राजस्व पूंजी एवं कुछ उच्चत लिखो की कुल आय रुपए 386 24.90 लाख जिसमें 10437. 97 लाख रुपए को सम्मिलित करते हुए कुल सकल आय रुपए 49062.87 लाख रुपए की समायोजन उपरांत रुपए 825 5.27 अंतिम अवशेष के साथ सदन में अनुमोदन के लिए रखा गया जिसमें सदन सदस्यों ने बजट पास करते हुए अपनी सहमति जताई 4 अरब 90 करोड़ 62 लाख का बजट पर होगा शहर का विकास विभिन्न मुद्दों पर भी की गई चर्चा शहर की विकास योजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा नगर निगम में शहर के विकास को लेकर मूल बजट वर्ष 2026 27 पर महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में सदन के सदस्यों द्वारा बजट पर मोहर
लगी नगर निगम के सदन हॉल में शहर के मूल बजट वर्ष 2026 27 को लेकर बजट पर चर्चा की गई जिसमें बजट में रखे गए कई मुद्दों पर संपूर्ण रूप से बात होने के बाद सदन के सदस्यों ने बजट पर अपनी सहमति जताई
और बजट को पास किया गया लेकिन बजट को लेकर कुछ पार्षदों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई और उसमें प्रावधान करने की प्रक्रिया भी तय की गई सदन की बैठक में शुरुआत में ही पानी की समस्याओं को लेकर चर्चा शुरू हुई जिसमें इस समय पानी का मुद्दा प्रथम मुद्दा बना था जिसमें सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जो काम किया जा रहा है इसके लिए ऐसे जो भी वार्ड हो जहां पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है उसे पर चर्चा की जाए जिसमें से जल संस्थान के एवं जल निगम के अधिकारियों को भी बुलाया गया था और उनसे अमृत योजना के बारे में सदर विधायक ने संपूर्ण जानकारी ली जिसमें उनका कहना था कि जिस वार्ड में पानी की पाइपलाइन नहीं है वहां पानी पहुंचाने का काम योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जिसमें कई पार्षदों का कहना था कि उनके क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और नल लगा दिए गए लोगों का लाखों का बिल भी आना तय हो गया इस पर अधिकारी का कहना था कि हम उसको संशोधन कर देंगे फिलहाल भीषण गर्मी को देखते हुए जनता तक पानी कैसे पहुंचे इस पर सदर विधायक व महापौर के द्वारा गहन मंथन किया गया और जल्द ही अमृत योजना के अंतर्गत लोगों तक घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा शहर के वाडो मैं मरम्मत कर को लेकर कार्य को लेकर एक ऐसी धनराशि तय की जाए जिससे कि क्षेत्र में छोटे-छोटे काम हो सके इस संदर्भ में पार्षदों ने अपने विचार रखते हुए महापौर से सहमति प्रदान करने को कहा था कि जो भी क्षेत्र में काम होना है उन कामों को संपूर्ण रूप से जल्द पूरा कराया जाए मार्ग प्रकाश व्यवस्था को लेकर जो धनराशि खर्च की जा रही है वह राशि को काम करते हुए क्षेत्र में मरम्मत कर जो अधूरे पड़े हैं उन्हें पूरा किया जाए नगर निगम एवं शासन के द्वारा जो काम किया जाना है उसके लिए भी तैयारी की जा रही हैं और जमीन चिन्हित करके काम तेजी से किया जाएगा जमीनी मामलों में जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा करने का भी काम किया जा रहा है नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए संपूर्ण प्रयास नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं और निश्चित है कि कम समय पर पूरा हो जाएगा फिलहाल जो काम पहले से अधूरे पड़े हैं उन्हें भी चिन्हित करके पूरा करने का काम किया जा रहा है और योजना तरीके से रोजाना निरीक्षण करके कामों की रूपरेखा तैयार की जा रही है नगर निगम की आय कैसे बड़े इसके लिए भी तैयारी संपूर्ण रूप से चल रही है और जो पार्षदों ने अपने प्रस्ताव रखे हैं उनकी भी एक सूची बना ली गई है और क्रियाविधि तरीके से सभी कामों को पूरा किया जाएगा महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने जो पक्ष रखा था की शहर में सफाई कर्मचारियों की कमी है आबादी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की भर्ती होना चाहिए इसको लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारी की भर्ती के लिए संख्या तय की गई जिसमें लगभग 350 से लेकर 500 तक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रावधान रखा गया जिसमें सदन में सहमति जताई गई इस सहमति जताने के उपरांत नगर आयुक्त का कहना था की शासन के द्वारा जो वेतन में वृद्धि होना है उसे वेतन वृद्धि को लेकर जो प्रक्रिया चल रही है वह संपूर्ण रूप से पूर्ण होने के बाद आगे जो निष्कर्ष निकलेगा उसमें शासन में पत्र लिखकर आगामी कर्मचारियों की भर्ती पर विचार किया जाएगा फिलहाल सदन में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर प्रस्ताव पास हो चुका है मेला पार्षदों के द्वारा सफाई व्यवस्था पर भी काफी बहस हुई जिसमें क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर काम करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी से निर्देशित किया गया की शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए लक्ष्मीबाई पार्क में मूर्ति स्थापित करने को लेकर सदन के पार्षदों ने इस प्रक्रिया को महापौर के समक्ष रखा जिसमें पार्षदों का कहना था कि बिना सदन में प्रस्ताव पास हुए एक अलग से मूर्ति स्थापित करना यह जरूरी नहीं है फिलहाल इस पर काफी बहस होने के बाद यह बात निर्णायक स्थिति में पहुंची इस मामले में संबंधित अधिकारियों से पत्र के द्वारा चर्चा होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसमें मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया शासन से की जा रही है और जल्दी निर्देशित होने पर लागू कर दी जाएगी शहर के बड़े बाजार में एक गड्ढे को लेकर क्षेत्रीय पार्षद में अपनी बात रखी जहां पर उनका कहना है कि कई बार निर्माण विभाग के अधिकारियों को बताया गया लेकिन अभी तक उक्त काम को पूरा नहीं किया गया क्षेत्र में पूरी तरह सफाई नहीं होती है और नालियां साफ नहीं की जा रही है जबकि निर्माण विभाग के अधिकारी का कहना था कि कुछ वार्डों में मरम्मत कर शुरू कर दिया गया है और वह पूर्ण रूप से किया भी जा रहा है आगामी भी जो अन्य क्षेत्र रह गए हैं उनमें भी काम तेजी से किया जाएगा सदन की बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था एवं सौंदर्य करण विकास को लेकर काफी चर्चा होने के बाद महापौर ने कहा कि हमें अपने शहर झांसी महानगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है जिससे कि शहर संपूर्ण रूप से पूरे प्रदेश व देश में नंबर वन पर आ सके।
आज सदन में बैठक के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा विधायक रामतीर्थ सिंघल
एमएलसी रमा निरंजन सहित उपसभापति आशीष तिवारी सदन नेता नरेंद्र नामदेव सभासद बंटी राजा बंटी सोनी महेश गौतम विकास खत्री सुनील नेनवानी लखन कुशवाहा संजीव गुप्ता बाल स्वरूप साहू सुलेमान मंसूरी हरिओम मिश्रा प्रियंका साहू सुशील दुबे उमेश जोशी आशीष चौक से अरविंद झा रिंकू वंशकार महेंद्र ग्वाल आशीष रैकवार आदि सभासद एवं नगर निगम के अधिकारीगण भी मौजूद है।


No Previous Comments found.