कांग्रेसियों ने चलाया प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने का हस्ताक्षर अभियान
झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं शहर सचिव शेख अरशद की अध्यक्षता में ताज कंपाउंड नंदनपुरा प्रथम में प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हमारी बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है आज हम लोगों ने ताज कंपाउंड नंदनपुरा प्रथम में प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने का हस्ताक्षर अभियान चलाया जहां पर क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर काफी रोज देखने को मिला बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी समस्या सामने रखी लोगों का कहना है पैसे जमा करने के बावजूद लाइट कट रही है या तो बिल आ ही नहीं रहा है या फिर ज्यादा आ रहा है साथ ही क्षेत्र की एक बड़ी गंभीर समस्या सामने आई बारिश के मौसम में क्षेत्र की गलियों में पानी भर जाता है पानी इतना भर जाता है कि क्षेत्र के मकान लगभग आधे डूब जाते हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ हम लोगों ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों का घेराव कर आपकी समस्या का समाधान कराया जाएगा साथ ही वार्ड में प्रीपेड मीटर हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र वितरित किए और प्रीपेड मीटर हटाने के लिए क्षेत्र के लोगों के हस्ताक्षर भी कराए। उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता अरविन्द बबलू राजकुमार सेन पार्वती चौधरी एम सी वर्मा उमा पाठक लियाकत हुसैन कबीर भाई अकबर राइन जाकिर खान हाफिज मोहम्मद जाकिर वार्ड अध्यक्ष यथार्थ करोटिया दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शाहनवाज खान ने किया और अंत में सभी का आभार वार्ड अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद जाकिर ने व्यक्त किया।


No Previous Comments found.