झांसी: “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के मादक पदार्थ किए नष्ट

झांसी । आज अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गई।
 
इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 60 अभियोगों से संबंधित 942.17 किलोग्राम मादक पदार्थ का सुरक्षित एवं नियमानुसार विनष्टीकरण (नष्ट) किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹4.71 करोड़ बताई जा रही है।
 
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तय मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 
 
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से नशे के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.