स्मार्ट मीटर पर बवाल: खून से लिखा गया पत्र, ऊर्जा मंत्री को हटाने की उठी मांग

झाँसी। स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को खून से पत्र लिखकर ऊर्जा मंत्री को पद से हटाने की मांग की।
 
इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है और इसमें पारदर्शिता की कमी है।
 
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस पर निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.