झांसी: 100 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
झांसी । आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा/जुआ गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर इस गिरोह से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट, 84,500 रुपये नगद, 01 फॉर्च्यूनर कार तथा करीब 100 करोड़ रुपये के अवैध सट्टे/जुए का बहीखाता बरामद किया गया है।
इसके अलावा जांच के दौरान गिरोह से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि को फ्रीज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल और टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था और बड़े स्तर पर अवैध लेनदेन किया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


No Previous Comments found.