नगर निगम सख्त: गंधीगर का टपरा से मुरली मनोहर मंदिर तक हटाया अतिक्रमण

झांसी। नगर आयुक्त महोदया के साथ विभिन्न सम्मानित व्यापार संगठनों के साथ बैठक में यह सहमति प्रदान की गयी थी कि नगर में नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान एवं डोर-टू-डोर कलेक्शन में सहयोग प्रदान किया जायेगा , जिसके क्रम में आज बड़ा बाजार स्थित गंधीगर का टपरा से मुरली मनोहर मन्दिर तिराहे तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। 
अतिक्रमण विरोधी अभियान में व्यापारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया तथा साइड पटरी पर किये गये अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध रू0 20000/- का जुर्माना लगाया गया तथा दुकानदारों से डोर-टू-डोर यूजर चार्ज कलेक्शन रू0 5000/- की वसूली की गयी है। उक्त अतिक्रमण विरेाधी अभियान में लाउण्डस्पीकर के माध्यम से यह भी अवगत कराया गया है कि अवैध अतिक्रमण न करें तथा ऐसे अभियान नगर निगम द्वारा निरन्तर चलाये जायेगें। 
     उक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान में  राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त,सी0पी0पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त,  गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी ,क्षेत्रीय पार्षद  संजीव गुप्ता प्रभारी प्रवर्तन दल एवं एस0एच0ओ0 कोतवाली मय पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं पी0आर0डी0 जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.