छात्राओं की शानदार सफलता से सेंट फ्रांसिस में खुशी की लहर

झांसी । 30 अप्रैल 2026 को आई सी एस सी एवं आई एस सी के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए । जिसमें सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा | दोनों ही वर्गों में अधिकांश छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि प्राप्त की । कक्षा 10 में  शुभिका यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया| वहीं कक्षा 12वीं में प्रिया यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही रूहीका चोपड़ा,अनुष्का दिकाते,तनीषी शर्मा, निवेदिका त्रिपाठी, अल शिफा चौधरी,इशिता वेग,  ने 97% 
अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की |
 विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मर्लिन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनके कठिन परिश्रम,लगन और अनुशासन का ही प्रतिफल है ।
उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी|

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.