झाँसी मंडल में सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित, 19 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को माह अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त हुए 19 रेल कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय सेवा निवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल रु. 6 करोड़ 27 लाख की राशि एनईएफटी के माध्यम से भुगतान की गई।
मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा रेलवे सेवा के दौरान दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता को स्मरण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि रेलवे परिवार में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका अनुभव एवं योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार शर्मा एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक  रवि कुमार सविता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह समारोह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके दीर्घकालिक योगदान के प्रति रेलवे प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.