इंटक ने किया मजदूरों का सम्मान

झांसी: आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)  की जिला कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष संकल्प अग्रवाल की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मजदूरो का सम्मान एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बीड़ी मजदूर नेता भगवान दास पहलवान,  सफाई कर्मचारी मुन्नालाल करौसिया, भगवान दास उस्ताद , दीप चंद्र करौसिया व प्रीतम करेड़े एवं महिला बीड़ी श्रमिक श्रीमती कमला देवी व शीला देवी का सम्मान किया गया।
         इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूर मंहगाई और पलायन की समस्या से जूझ रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मजदूरों की हक की लडाई पूरी ताकत के साथ लड़ रहें है।
    मुख्य वक्ता डा. सुनील तिवारी  ने कहा कि  कांग्रेस की सरकारों ने सदैव कारगर श्रम कानून बनाकर असंगठित मजदूरो व कर्मचारियों के हितॉ के लिये काम किया।
     कार्यक्रम में अनिल झां, हरवंशलाल, चौधरी माबूद, मनोज तिवारी, शैलेंद्र कुमार शीलू, पार्वती चौधरी,मोनिका बेकन, सोम त्रिवेदी, दिनेश वर्मा,मुलायम सिंह रजक, राजकुमार सेन, यथार्थ करौठिया , शहनबाज खान व रोवेश खान आदि ने विचार व्यक्त किये। 
      संचालन अमीर चंद आर्य ने किया  और अंत में इंटक के प्रदेश सचिव मनोज सोनी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.