साध्य बुद्ध बिहार, पठोंरिया , झांसी, बृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

झांसी। आज बुद्ध पूर्णिमा के सुअवसर पर साध्य बुद्ध विहार, पठारिया, झांसी एवं  भोले नाथ खातीबाबा साईं सेवा समिति, सीपरी बाजार झांसी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । 
डॉ जी एस अर्गल, एमडी ( नेत्र रोग विशेषज्ञ )
डॉ श्रीमती ऊषा अर्गल ( स्त्री रोग विशेषज्ञ ) 
डॉ विवेक गौतम, एमडी ,असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज, झांसीद्वारा लगभग नेत्र जांच 275, स्त्री रोग 85 एवं जनरल मेडिसिन के साथ बीपी सुपर आदि की 200 लोगों की जांच की गई।
डॉ अर्गल ने मोतियाबिंद के 25 लोगों को निःशुल्क ऑपरेशन करने की तिथि दी ।
स्वास्थ्य शिविर में  सर्वश्री पूज्य भंते धम्म शील , पूज्य भंते प्रज्ञानंद , बुद्ध विहार के संरक्षक  रवीन्द्र नाथ गौतम (पुलिस इंस्पेक्टर ), संरक्षक कैलाश गौतम, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक,  संतराम पेंटर, प्रबंधक  अरविंद वर्मा,  एम डी वर्मा, एल आर वर्मा,  विनोद अलपुरिया,  जानकी शरण, सुरेश कुमार, राम प्रताप वर्मा,  अलख नारायण,  रवीन्द्र पेंटर,  विजय पाल, विशाल चौधरी,  सुरेंद्र कुमार, और  भोलेनाथ साईं सेवा समिति के  संजय गौतम,  बलराम वर्मा,   सुधीर कुमार,  संजीव बुंदेला,  पंकज, रेनू श्रीवास्तव, दीक्षा, दिव्यांश,  अंकित श्रीवास, अंशुल वर्मा, रॉबिन, आराधना,  निविशा एवं साक्षी ने अपना पूर्ण सहयोग किया । 
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन  कैलाश गौतम ने किया एवं आभार  अज्जू महारोलिया ने किया, पूज्य भंते द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.