एमएलसी प्रतिनिधि ने बीड़ा में युवाओं के लिए मांगा रोजगार
झांसी। महानगर स्थित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार खत्री एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने भेंट कर बुंदेलखंड क्षेत्र के औद्योगिक और आवासीय विकास एवं स्थानीय रोजगार के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान स्थानीय परिवारों को रोजगार जिन परिवारों की जमीन बीड़ा परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है, उनके परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को बीड़ा परिक्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलना,कंपनियों द्वारा स्थानीय प्राथमिकता बीड़ा परिक्षेत्र में आने वाली सभी कंपनियों को यह निर्देश दिए जाने चाहिए कि वे झांसी और बुंदेलखंड के निवासियों को ही रोजगार दें, ताकि इस क्षेत्र के
युवाओं को लाभ मिल सके। सीईओ संजय कुमार खत्री द्वारा अवगत कराया कि मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र के तारतम्य में, जिन किसानों और परिवारों की जमीन गई है, उन्हें यथोचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि बीड़ा में स्थापित होने वाले उद्योगों से ज्यादा से ज्यादा बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार मिले, यह प्राधिकरण की प्राथमिकता होगी और इस दिशा में पूरा सम्मान दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट 65,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित हो रहा है, जिसमें 33 गांव शामिल हैं। इसका लक्ष्य इसे नोएडा से भी बड़ी औद्योगिक टाउनशिप बनाना है। यह उत्तर प्रदेश का पहला बीड़ा शहर होगा, जिसके बीचों बीच एक बहुत बड़ी ग्रीन बेल्ट होगी, जिसके मध्य से रेलवे लाइन और उसके नीचे 200 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह शहर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पर्यावरण विभाग व अन्य स्वीकृतियां प्राप्त होते ही इसके निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

No Previous Comments found.