झांसी में जनहित मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा वार नगर निगम को सौंपा विस्तृत ज्ञापन
झांसी। शहर के प्रमुख जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है शहर कांग्रेस प्रतिनिधि एवं पूर्व एआईसीसी सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के माध्यम से दिए गए इस ज्ञापन में ट्रेड लाइसेंस शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि, शहर में बढ़ते यातायात जाम, पर्यटन विकास की धीमी रफ्तार और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन जैसे गंभीर मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क में भारी बढ़ोतरी से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पार्टी ने मांग की कि इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाते हुए व्यापारी संगठनों से संवाद कर संतुलित नीति बनाई जाए
वहीं शहर के इलाइट, कचहरी और मंडी क्षेत्रों में लगने वाले जाम को लेकर भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। ज्ञापन में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, अतिक्रमण हटाने और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
पर्यटन को लेकर कांग्रेस ने झांसी को वन-डे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का सुझाव देते हुए किला रानी महल और अन्य प्रमुख स्थलों को जोड़ने वाला पर्यटन कॉरिडोर बनाने की बात कही
इसके साथ ही नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन और सेवा शर्तों में सुधार की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन जनहित मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


No Previous Comments found.