बन्द सूती पुनः शुरु हो , मिल सकता है हजारों युवाओं को रोजगार : पंडित पंकज रावत

झांसी । आज भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के रा. अध्यक्ष पं. पंकज रावत ने अपने साथियों सहित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें 30 वर्ष से अधिक बन्द पड़ी सूती मिल को पुनः शुरु कराने के लिए निवेदन किया गया।
इस अवसर पर रा. अध्यक्ष ने कहा कि बुन्देलखण्ड गरीब व पिछड़ा राज्य है रोजगार की हीन दशाओं के कारण युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन कर जाते है, डिग्री धारक युवा मजदूरी करने को अपना भाग्य मान लेते है कुछ अवसाद में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने लग जाते है। ऐसे में झांसी की ऐतिहासिक सूती मिल, जो कभी चार हजार से अधिक युवाओं और उनके परिवारों की आजीविका का आधार थी, आज लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी है। इस मिल की बहुमूल्य औद्योगिक भूमि वर्तमान में निष्प्रयोज्य पड़ी है, जो न केवल एक महत्वपूर्ण औद्योगिक संसाधन की बर्बादी है, बल्कि क्षेत्र के हजारों युवाओं के रोजगार अवसरों का हनन है। यह सिर्फ एक मिल का बंद होना नहीं, बल्कि झांसी के औद्योगिक भविष्य, युवाओं के रोजगार और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था पर लगा गहरा आघात है यह स्थिति न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्रीय औद्योगिक विकास की विफलता का भी प्रमाण है। पंकज रावत ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं परिधान नीति-2022 के माध्यम से उत्तर प्रदेश को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने तथा बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लक्ष्य के साथ नीतिगत प्रयास किए जा रहे हैं तथा पीएम मित्र स्कीम  के माध्यम से मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जा रहे हैं, तब झांसी की पहले से स्थापित औद्योगिक इकाई को उपेक्षित रखना पूर्णतः अन्यायपूर्ण एवं क्षेत्र के साथ भेदभावपूर्ण है। अतः इसे शीघ्र शुरु किया जाना आवश्य है।
समाजसेवी नरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार कोई नया रोजगार सृजित नहीं कर सकती तो इसे ही आरंभ करवा दे तो युवाओं को निराश नहीं होना पड़ेगा।
इस अवसर पर नरेन्द्र कुशवाहा, धरन शर्मा, एनपी सिंह, आशुतोष दुवेदी अमित यादव, मनोज सोलंकी, चंद्रशेखर तिवारी, आनंद तिवारी, राजेश तिवारी, अजय मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.