शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने की मंडल स्तरीय गोवन संरक्षण मूल्यांकन एवं अनुसरण समिति की बैठक

झांसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शासन द्वारा नामित मंडलीय नोडल अधिकारी डा० अनिल कुमार की अध्यक्षता में "मण्डल स्तरीय गौवंश संरक्षण मूल्याकंन एवं अनुश्रवण समिति" की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में अपर निदेशक ग्रेड-2 झांसी मण्डल द्वारा मण्डल के तीनों जनपदों (झांसी, जालौन एवं ललितपुर) में गौवंश संरक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। बैठक में मंडलीय नोडल अधिकारी डा० अनिल कुमार ने भूसा संग्रहण अभियान की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए कि आगामी समय में भूसा संग्रहण हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मानकनुसार संतुलित पशु आहार आपूर्ति करने वाली कम्पनियों का ही पशु आहार क्रय करने हेतु निर्देशित किया। पशु आहार की पैकिंग पर बैच नं० और एक्सपायरी तारीख अंकित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा जारी की गयी "चारा नीति 2024" के अन्तर्गत हरे चारे की उपलब्धता निर्धारित दर पर वर्ष भर सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय किसानों से अनुबन्ध (एम०ओ०यू०) करने के लिये निर्देशित किया। 
नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में गौवंशों को खुले में चराने हेतु न छोड़ा जाए, चूकिं बुल्देलखण्ड क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिये गौ आश्रय स्थलों के शेड के चारों तरफ जूट के बोरे से ढकने एवं उन पर नियमित पानी छिड़कने के साथ ही गौवंशों को गौ आश्रय स्थलों में गर्मी से बचाव के अन्य सभी इतंजाम करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर शेषनाथ चौहान, उपनिदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, झांसी मण्डल के समस्त मनरेगा उपायुक्त, डी०पी०आर०ओ०, खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी  एवं पशुचिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.