आईआईएम के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री को चिकित्सकों की मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी: इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएम) के प्रतिनिधि मंडल ने आई.आई. एम.ए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रम आनन्द, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.संजय मोदी एवं उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह ने आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  दया शंकर मिश्र  के झांसी आगमन पर उनको पुष्प भेंट कर एवं आयुष चिकित्सकों की मांगो के सन्दर्भ में ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में आई.आई.एम.ए. संगठन ने मांग की है कि आपातकालीन स्थिति में आयुर्वेद यूनानी चिकित्सकों को इंट्रावीनस इंजेक्शन व टांके लगाने का अधिकार मिले।
एन.आर.एच.एम. में कार्यरत आयुष चिकित्सकों का मानदेय अन्य राज्यों के तर्ज अनुसार बढ़ाया जाए।
एम.डी./एम.एस.आयुर्वेद चिकित्सकों का कार्यक्षेत्र बढ़ाया जाए एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाण पत्र एवं बायोमेडिकल वेस्ट प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त की जाए।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.