प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा की ज्योति प्रज्वलित करता है महाराणा प्रताप का मातृभूमि के प्रति समर्पण- सुधीर सिंह

झाँसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में भारत माँ के अमर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित  करते हुए कहा कि ‘स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान’ की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर देने वाले महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे कालजयी महानायक हैं, जिन्होंने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि की आन, बान और शान से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन त्याग, तप, पराक्रम और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। हल्दीघाटी के रण से लेकर वन-वन संघर्षपूर्ण जीवन तक, उन्होंने स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु हर कठिनाई को हंसते हुए स्वीकार किया, किंतु पराधीनता को कभी स्वीकार नहीं किया। उनका अटल संकल्प, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा की ज्योति प्रज्वलित करता है।
विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मधुपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का गौरवशाली जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और धर्म, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा हेतु हर त्याग छोटा है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव साहस, शौर्य, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर करता रहेगा।राष्ट्र सदैव उनके अद्वितीय बलिदान, वीरता और अमर गौरव का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक कुंवर लाखन सिंह अस्ता,रितेश सिंह, संजीव सिंह राजावत,साकेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह बुंदेला,शिवम राजा परमार, अजय सिंह राजावत, सुमंत सिंह, विजय सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.