झांसी में सपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने पर जोर
झांसी । समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में तुलसा विवाह घर में मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें बूथ प्रभारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों में उत्साह देखने को मिला।
मासिक एवं बूथ प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए बूथ मजबूत करें संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। बूथ के आंकड़ों का जातिगत विश्लेषण कर रणनीति तैयार करें और इस रणनीति को अमल में लाने की जिम्मेदारी स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर एकजुट करें तो निश्चित ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, करामत बेग, चौधरी असलम शेर, उमाशंकर यादव,दीपाली रायकवार अरविंद वशिष्ठ, , अजीम खान, आसिफ नियाजी, विजय झासिया, संजय पाल, डा रघुवीर चौधरी, सैयद अली सुदेश यादव रोहित परीक्षा प्रकाश यादव सीमा श्रीवास्तव, मनीषा करौसिया, जाहिद मंसूरी,, जयदेव शिवहरे, इमरान मकरानी, अरविंद अहिरवार मयंक यादव, सुनील कुशवाहा प्रवीण कुशवाहा ललित कुशवाहा नौशाद खान महेंद्र प्रधान छोटू नलवाला अमित यादव आफताब सलमान जेडीए अनिकेत चौधरी विश्व प्रताप सिंह यादव पंकज मालवीय मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया आभार प्रेम वाल्मीकि ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.